रांची : झारखंड में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. हालांकि रांची, पलामू, जमशेदपुर का मौसम ज्यादा गर्म रहेगा. वहीं, आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. IMD के अनुसार आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज दिनभर हवाएं हल्की से मध्यम चलती रहेंगी. झारखंड के कई जिलों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. यह गर्मी दिन और शाम दोनों महसूस होगी. आइये जानते हैं आज कैसा रहने वाला है रांची का मौसम.
झारखंड के जमशेदपुर और पलामू में आज सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. क्योंकि यहां का तापमान आज 39-40°C के करीब पहुंच सकता है. वहीं, रांची और गुमला में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन पूरे झारखंड में गर्मी का माहौल बना रहेगा. आज कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. आज आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है. इसके अलावा IMD के पूर्वानुमान में 14 अप्रैल को झारखंड में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जबकि हालांकि 17 अप्रैल के बाद कुछ हिस्सों खासकर पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में हीटवेव की संभावना जताई गई है. अभी तापमान सामान्य से ऊपर है, लेकिन हीटवेव की सीमा 40°C पार नहीं हुई है.
जानें हीटवेव का अलर्ट कब जारी कर सकता है IMD
फिलहाल भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में हीटवेव का कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में अगर तापमान 40°C के पार लगातार बना रहता है, तो झारखंड के पलामू समेत आसपास के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी हो सकती है. आईएमडी के अनुसार दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें. झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं. इसलिए सतर्क रहना जरूरी है

