Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ

    April 14, 2026

    रांची में शर्मनाक घटना, Birthday Party के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

    April 14, 2026

    राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा नाम, फ्री राशन होगा बंद

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ
    Breaking News

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ

    AdminBy AdminApril 14, 2026Updated:April 14, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

    आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

    इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

    पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. बताया जा रहा है कि नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर लग चुकी है और अब इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और मंत्रिमंडल को लेकर भी जल्द तस्वीर साफ हो सकती है.

    बता दें, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है. कल यानि 15 अप्रैल को बिहार लोक भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले की जानकारी सामने आ गई है, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं. बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. सम्राट चौधरी का सीएम बनना लगभग फाइनल है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में शर्मनाक घटना, Birthday Party के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

    April 14, 2026

    राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा नाम, फ्री राशन होगा बंद

    April 14, 2026

    झारखंड में आज चढ़ेगा पारा: रांची में गर्मी, जमशेदपुर-पलामू में 40°C के करीब तापमान, बारिश के आसार नहीं

    April 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ
    • रांची में शर्मनाक घटना, Birthday Party के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
    • राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा नाम, फ्री राशन होगा बंद
    • झारखंड में आज चढ़ेगा पारा: रांची में गर्मी, जमशेदपुर-पलामू में 40°C के करीब तापमान, बारिश के आसार नहीं
    • कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ
    • 25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.