Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
    राष्ट्रीय

    ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    लसूड़िया: शॉर्ट कट अपनाकर इंटरव्यू देने जाना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया जिसकी कीमत उसे अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी. महज डेढ़ किलोमीटर के फेरे से बचने के लिए उक्त युवक ने रेलवे ट्रैक को साइकिल से पार करने की कोशिश की. इस दौरान ट्रेन का हॉर्न भी बजा था, लेकिन युवक के कान में ईयरफोन लगा हुआ था.

    युवक कान में ईयरफोन लगाकर वह म्यूज़िक सुन रहा था. लिहाजा, उसे हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी जिसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.

    घटना थाना लसूड़िया के फिनिक्स सिटी टाउनशिप के रेलवे ट्रैक की है. युवक एमबीए पासआउट था और डेढ़ किमी का चक्कर बचाकर एसडीए कंपाउंड स्थित किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहा था.
    दोनों कानों में ईयरफोन लगे होने से ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं देने से हादसे का शिकार हो गया. लसूड़िया थाने के एसआई दीपक थराती ने बताया मृतक मनप्रीत सिंह भाटिया फिनिक्स टाउनशिप का निवासी है.
    युवक इंटरव्यू देने निकला था. डेढ़ किमी का फेरा बचाने के लिए उसने फिनिक्स टाउनशिप के पास रेलवे ट्रैक से साइकिल निकालने का प्रयास किया और इसी दौरान इंदौर से देवास की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन से उसकी साइकिल टकराई और उसे भी दाहिनी ओर से टक्कर लग गई.
    इस टक्कर से उसके हाथ, पैर, कान व सिर में गंभीर चोट लग गई. खून अधिक बहने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Ranchi
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.