Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कांटेस्ट के दूसरे चरण में पहुंचा रांची
    राष्ट्रीय

    स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कांटेस्ट के दूसरे चरण में पहुंचा रांची

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : केंद्र का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट आयोजित कर रहा है। कई चरणों में होने वाले इस अवार्ड के पहले चरण को रांची स्मार्ट सिटी ने सफलतापूर्वक पार कर लिया है। रांची इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स कांटेस्ट के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। दूसरे चरण के लिए देश के 100 स्मार्ट शहरों में से 66 शहरों को सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय स्मार्ट सिटी शाखा के निदेशक लालचंदामा ने पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी के सीईओ को यह जानकारी देते हुए अगले चरण के लिए एंट्रीज भेजने के लिए कहा है।

    रांची स्मार्ट सिटी ने दूसरे चरण के लिए अपनी एंट्री भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा। गौरतलब है कि देश की 100 स्मार्ट सिटी में से दो स्मार्ट सिटी ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी हैं। ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी का मतलब है कि यहां खाली जमीन पर स्मार्ट सिटी बसाई जानी है। इसे लेकर रांची में बेहतर काम हो रहा है। यहां धुर्वा के एचईसी इलाके में 656 एकड़ जमीन पर आधुनिक स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही है। इसके 86.5 एकड़ भूमि पर आवासीय परिसर बनाया जाएगा। यहां बनाई जा रही सड़कें 40 मीटर चौड़ी होंगी।

    आवासीय परिसर में आधुनिक हॉस्पिटल, स्कूल, समेत सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। पीपीपी मोड पर इन योजनाओं को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू है। स्मार्ट सिटी में 15000 आवास बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के लिए हटिया डैम में अलग से आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो गया है। स्मार्ट सिटी में बिजली आपूर्ति के लिए गैस आधारित आधुनिक पावर हाउस भी बन रहा है। रांची का कमांड सेंटर तैयार हो गया है। इससे रांची के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक का सिस्टम स्वचालित है। जिस तरफ आवाजाही ज्यादा होगी, उधर ज्यादा समय मिलेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Ranchi
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.