Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लालू यादव ने HC से लगाई गुहार, 5 फरवरी को जमानत की अर्जी पर भी करें सुनवाई
    झारखण्ड

    लालू यादव ने HC से लगाई गुहार, 5 फरवरी को जमानत की अर्जी पर भी करें सुनवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। लालू की ओर से उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जवाब हाई कोर्ट में दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद लालू की जेल में रहने की अवधि की पूरी रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई है।

    लालू प्रसाद की आधी सजा आठ फरवरी को पूरी होगी। जानकारी के अनुसार लालू की ओर से जवाब दाखिल होने के बाद इस मामले में पांच फरवरी को सुनवाई करने का अदालत से आग्रह किया जाएगा। दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए याचिका दायर की है। 5 फरवरी को हाईकोर्ट में जेल मैन्यूअल उल्लंघन मामले पर भी सुनवाई होनी है।

    अगर इस मामले में लालू को जमानत मिलती है तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे
    सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनायी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू प्रसाद को आधी सजा काटने का दस्तावेज पेश करने को कहा था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल जाएंगे। लालू प्रसाद यादव को 4 मामलों में सजा मिल चुकी है। इसमें से 3 मामलों (चाईबासा के दो और देवघर मामले) में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

    लालू की तबीयत बिगड़ने पर 23 फरवरी को उन्हें एम्स में एडमिट किया गया है
    दरअसल, लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ कोर्ट ने दुमका कोषागार मामले में 7 साल की सजा सुनाई है। हालांकि लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। देवर्षि मंडल ने कहा कि एम्स से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसे भी हाई कोर्ट में दाखिल किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.