Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मंत्री से लेकर अधिकारी तक साइकिल से पहुंचे दफ्तर, नगर आयुक्त ने कहा-नो कार शनिवार को बढ़ावा दें
    झारखण्ड

    मंत्री से लेकर अधिकारी तक साइकिल से पहुंचे दफ्तर, नगर आयुक्त ने कहा-नो कार शनिवार को बढ़ावा दें

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में शनिवार से नो कार शनिवार अभियान की शुरुआत हुई। रांच नगर निगम की तरफ से मोरहाबादी मैदान में इसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें निगम के सभी अधिकारी शामिल हुए। निगम के इस अभियान को शहर भर में समर्थन मिल रहा है। मंत्री से लेकर अधिकारी तक इस अभियन के तहत साइकिल चला रहे हैं।

    झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपने आवास से साइकिल से विधानसभा पहुंचे। इसके तहत सभी विधायकों, सचिवों और अधिकारियों को पत्र भेजकर अभियान के लिए निकलने वाली रैली में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

    नगर निगम के आयुक्त ने कहा- साइकिल से प्रदूषण पर किया जाएगा नियंत्रण
    नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि राजधानी रांची में प्रदूषण बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। इसीलिए प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए ‘शनिवार को नो कार’ का अभियान शुरू किया गया है। इसमें लोग स्वेच्छा से हिस्सा ले सकते हैं। किसी भी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं है।

    कार पर प्रतिबंध नहीं स्वेच्छा से कार पर लगाएं ब्रेक
    ऐसा नहीं है कि शनिवार को कार चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। लोग अपनी इच्छा के अनुसार आवागमन कर सकते हैं। मगर लोगों से अपील है कि जो लोग छोटी दूरी का सफर तय करना चाहते हैं, वह कार की जगह साइकिल का इस्तेमाल करें। मसलन, सब्जी लाने के लिए साइकिल पर जाएं, कार पर नहीं। जो लोग लंबी दूरी का सफर तय करना चाहते हैं, वह कार से आवागमन कर सकते हैं। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि शनिवार को कार सड़क पर नहीं होने से यातायात का बोझ हल्का होगा। यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम धीरे-धीरे लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने के टिप्स भी देगा।

    साइकिल चलाने वालों का रखा जाएगा विशेष ख्याल
    राजधानी में तकरीबन 45 फीसद लोग साइकिल चलाते हैं या पैदल सफर करते हैं। लेकिन इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता। कोई भी नियम कानून बनाते समय ज्यादातर कार और बाइक चालक को ही ध्यान में रखा जाता है। लेकिन रांची नगर निगम साइकिल चलाने वालों के लिए भी योजनाएं बनाएगा। उनके लिए सड़कों पर ट्रैक बनाए जाएंगे, ताकि साइकि‍लिंग को बढ़ावा मिल सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.