Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सड़क पर बेसुध पड़ा रहा रिक्शा चालक, कोरोना के डर से नहीं आया कोई मदद करने
    झारखण्ड

    सड़क पर बेसुध पड़ा रहा रिक्शा चालक, कोरोना के डर से नहीं आया कोई मदद करने

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीः राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े और लगातार हो रही मौत की वजह से लोग सहमे हुए हैं. आलम यह है कि सड़क पर अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरी वजह से भी बेहोश हो जा रहा है, तब भी उसकी मदद को कोई भी आगे नहीं आ रहा है. रांची के पंडरा इलाके में कड़ी धूप की वजह से एक रिक्शा चालक बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन कोरोना के खौफ की वजह से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.

    क्या है पूरा मामला
    रांची के पंडरा बाजार समिति के पास एक रिक्शा चालक अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा. गिरने के बाद वह लंबे समय तक बेहोश रहा. लेकिन कोरोना के डर से उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. लोग दूर से ही उसे देखते रहे, कुछ लोग तस्वीरें भी उतारते रहे. लेकिन उसे पानी देने या उठाकर अस्पताल भेजने की जहमत किसी ने नहीं उठाई. करीब आधा घंटा तक पड़े रहने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुची और बेहोश पड़े रिक्शा चालक को अस्पताल भेजा. गौरतलब है कि इन दिनों शहर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. इस बीच हादसे का शिकार होने या सड़क किनारे पड़े रहने की स्थिति में भी लोग कोरोना के खौफ की वजह से कोई किसी की मदद के लिए सामने नहीं आ रहा है.

    पुलिस वाले ही आ रहे मदद को आगे

    कोरोना संक्रमण के पहले दौर में पुलिस वालों ने आम लोगों की बेहद मदद की थी. खाना खिलाने से लेकर दवाइयां पहुंचाने का काम हो या फिर अस्पताल पहुंचाने का, हर काम में पुलिस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. वर्तमान समय में जब कोरोना वायरस फिर से खतरनाक रूप ले चुका है, पुलिस वाले ही लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.