Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मेयर ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, होटल बैंक्वेट में करे इलाज की व्यवस्था
    झारखण्ड

    मेयर ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, होटल बैंक्वेट में करे इलाज की व्यवस्था

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम के लिए मेयर आशा लकड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से मेयर ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कुछ बिंदुओं पर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन का कार्य रांची नगर निगम के वार्ड स्तर पर संबंधित वार्ड कार्यालय में शुरू कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया जा सके. वर्तमान में राजधानी की जनसंख्या के हिसाब से टीकाकरण केंद्रों की संख्या काफी कम है. इस कारण निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है. इसके अलावा उन्होंने कई सुझाव भी दिए है.

    अधिकारियों की करें प्रतिनियुक्ति

    प्रतिदिन आम लोगों से शिकायत मिल रही है कि सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. यदि संबंधित सरकारी व निजी अस्पतालों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड व चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी जाए, तो न सिर्फ समस्याओं का समाधान होगा बल्कि आम लोगों की शिकायतें

    होटल बैंक्वेट में करे इलाज की व्यवस्था

    रायपुर (छत्तीसगढ) स्थित इंडोर स्टेडियम में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त 360 बेड की व्यवस्था की गई है. इंडोर स्टेडियम को अस्थाई कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर दिया गया है. लिहाजा रांची में भी रायपुर की तर्ज पर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्थाई कोविड अस्पताल की व्यवस्था करने की आवश्यकता है. वहीं राजधानी में कई बड़े होटल व बैंक्वेट हॉल हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज व बेड की व्यवस्था की जा सकती है

    सामुदायिक किचन शुरू कराए

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देख प्रतिदिन हजारों की संख्या में प्रवासी कुशल व अकुशल श्रमिक झारखंड स्थित अपने घर लौट रहे हैं. प्रदेश से लौटने के बाद किसी के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई तो किसी के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की. लिहाजा राज्य सरकार को 2020 के तर्ज पर इन समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है. लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र व शहर के विभिन्न थानों में सामुदायिक किचन की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.