Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड

    March 2, 2026

    कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज

    March 2, 2026

    सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»कोरोना वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सारे मरीज हुए ठीक
    राष्ट्रीय

    कोरोना वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सारे मरीज हुए ठीक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 19, 2020Updated:April 25, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    गोवा में कोरोना वायरस के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के कुल सात मामले आए थे, जिनमें से छह पहले ही ठीक हो गए थे। आखिरी मरीज को भी रिकवर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बात की जानकारी दी।

    हाइलाइट्स

    • गोवा में कोरोना वायरस के सभी मरीज ठीक, देश का पहला ऐसा राज्य
    • कोरोना के कुल सात मामले आए थे, रविवार को आखिरी मरीज डिस्चार्ज
    • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 3 अप्रैल के बाद कोई नया मरीज नहीं मिला
    • देश का पहला ग्रीन जोन राज्य बन सकता है गोवा, लॉकडाउन में मिलेगी छूट

    पणजी
    कोरोना वायरस से जहां एक ओर देश की रफ्तार थमी हुई है, वहीं इस सबके बीच एक राहत भरी खबर आई है। रविवार का दिन भारत के तटीय राज्य गोवा के लिए नई उपलब्धि लेकर आया है। यहां कोरोना वायरस के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के कुल सात मामले आए थे, जिनमें से छह पहले ही ठीक हो गए थे। आखिरी मरीज की कोरोना रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई जिसके बाद उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘संतोष और राहत की बात है कि गोवा का आखिरी ऐक्टिव कोरोना मरीज भी टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया है। डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ इसके लिए तारीफ के काबिल हैं। गोवा में अब 3 अप्रैल के बाद से कोई नया कोरोना मरीज नहीं पाया गया है।’

    18 मार्च को मिला था पहला पॉजिटिव मरीज
    गोवा में कोरोना वायरस की शुरुआत 18 मार्च को हुई थी, दुबई से लौटे एक नेता में सबसे पहले संक्रमण मिला था। 3 अप्रैल तक यहां कोरोना के सात मरीज मिले थे। उसके बाद से राज्य में कोई भी नया मामला नहीं आया। 15 अप्रैल तक राज्य के छह कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए थे। आखिरी बचे मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई।

    कल से किस-किस काम के लिए मिलेगी छूट, जानें

    देश के पहले ग्रीन जोन राज्य बनने का रास्ता साफ
    ऐसे में अब गोवा के देश के पहले ग्रीन जोन राज्य बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने भी ट्वीट किया था कि अगर सब कुछ सरकार की योजना के अनुसार रहा तो गोवा 20 अप्रैल तक ग्रीन जोन में शामिल होने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य के दक्षिण गोवा जिले को पहले ही ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर चुका है। जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले नहीं आते हैं उन्हें ग्रीन जोन घोषित किया जा सकता है और बंद में छूट दी जा सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ

    February 28, 2026

    राजनीतिक दलों के अनियंत्रित चुनावी खर्च पर रोक की मांग वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र व चुनाव आयोग को नोटिस

    February 28, 2026

    कोलकाता में तेज भूकंप के झटके! 4.9 तीव्रता से दहशत, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे

    February 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड
    • कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज
    • सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल
    • LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ
    • रांची के मधुकम इलाके से दो बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
    • झारखंड निकाय चुनाव 2026 में 48 निकायों में कौन जीता-हारा?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.