रांची: रांची एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले पैसेंजर्स के लिए अब आरटीपीसीआर (RT-PCR) की 72 घंटे पुरानी जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें उनकी निगेटिव रिपोर्ट देखकर जाने दिया जाएगा. वहीं जिन्होंने टेस्ट नहीं कराया है उनका टेस्ट एयरपोर्ट पर कराया जाएगा. कोविड प्रोटोकॉल को भी फालो करना होगा.
झारखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह फैसला लिया है. एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने कहा कि कहा कि कोरोना रिपोर्ट नहीं दिखाने पर कोविड जांच कराना होगा. जिनके पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होगी वे अपनी रिपोर्ट दिखाकर जा सकते हैं.
वहीं, रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाले सभी पैसेंजर्स के लिए आरटीपीसीआर (RT-PCR) की 72 घंटे पुरानी जांच रिपोर्ट होना अनिवार्य कर दिया गया है.

