Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बेड नहीं रहने पर भी मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, देनी ही होंगी इमरजेंसी सुविधाएं -डीसी
    झारखण्ड

    बेड नहीं रहने पर भी मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, देनी ही होंगी इमरजेंसी सुविधाएं -डीसी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 21, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    HOUSTON, TX - NOVEMBER 10: (EDITORIAL USE ONLY) A medical staff member walks in the COVID-19 intensive care unit (ICU) at the United Memorial Medical Center (UMMC) on November 10, 2020 in Houston, Texas. According to reports, COVID-19 infections are on the rise in Houston, as the state of Texas has reached over 1,030,000 cases, including over 19,000 deaths. (Photo by Go Nakamura/Getty Images)
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: काेराेना मरीजों के इलाज के लिए बेड खाली नहीं रहने पर भी अब अस्पतालाें काे मरीज काे आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध करानी हाेंगी। ताकि मरीज की जान बचाई जा सके। इसके बाद जिस अस्पताल में बेड खाली मिलेगा, मरीज काे शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में डीसी सूरज कुमार ने मंगलवार काे एसओपी जारी करते हुए सभी अस्पतालों काे इसका पालन करने की हिदायत दी है। प्रशासन ने यह कदम हाल के दिनाें में बेड के अभाव में कई मरीजाें की माैत हाेने के बाद लिया है। डीसी ने कहा कि हाेम आइसाेलेशन में इलाजरत मरीज काे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत आ रही हाे और ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है, ताे इसकी सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष काे दें। एंबुलेंस भेज कर मरीज काे जिस अस्पताल में भी बेड खाली हाेगा वहां भर्ती कराया जाएगा।

    डीसी की ओर से जारी आदेश में कहा – समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कुछ गंभीर मरीजाें की माैत हाे गई है। अब किसी भी मरीज की जान नहीं जाए इसके लिए अस्पतालाें काे विशेष सावधानी के साथ संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। वहीं, होम आईसोलेशन वाले मरीजाें के ऑक्सीजन लेवल की नियमित माॅनिटरिंग की जाएगी। अगर किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल नीचे है, ताे परिजन इसकी जानकारी कंट्रोल रूम काे दें। कंट्राेल रूम में तैनात अधिकारी तुरंत इलाज की व्यवस्था करेंगे। मरीज काे भर्ती करने के बाद अस्पतालाें काे इसकी जानकारी बेड मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज करने काे कहा गया है। ताकि अस्पतालाें में बेड की सही स्थिति का पता चल सके।

    उपकरण देर से मिलने के कारण मेडिका हॉस्पिटल में शुरू नहीं हाे सका मरीजों का इलाज, आज से हाेगा

    मेडिकल उपकरण देर से पहुंचने के कारण मेडिका अस्पताल में मंगलवार शाम से काेराेना मरीजाें का इलाज शुरू नहीं हाे सका। मेडिका काे टीएमएच से शाम पांच बजे उपकरण मिले। इसके चलते बुधवार सुबह से मरीजों का मुफ्त इलाज शुरू हाेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 80 बेड तैयार हैं। डाॅक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ व सफाईकर्मियों की तैनाती की है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व डीसी सूरज कुमार ने अस्पताल पहुंच तैयारियाें का जायजा लिया। सीटी स्कैन, एमआरआई व एडवांस लैब के बारे में जानकारी ली। उनके साथ सिविल सर्जन डाॅ. एके लाल व एसीएमओ डाॅ. साहिर पाल भी थे। अस्पताल में 15 डाॅक्टर व 40 मेडिकल स्टाफ को तैनात किया है। एसीएमओ ने कहा -जरूरी दवाओं की आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग करेगा। मरीजाें की जांच के लिए आरटी-पीसीआर मशीन लगाई जाएगी। राज्य सरकार से मिलने वाले हाई नेजल फ्लो ऑक्सीजन (एचएफएनओ) उपकरणाें में 5 मेडिका के कोविड अस्पताल में लगाए जाएंगे। यहां सरायकेला-खरसावां जिले के मरीजाें का भी इलाज हाेगा। यहां तैनात डाॅक्टर व मेडिकल स्टाफ कोविड प्रोटोकॉल के तहत 7 दिन ड्यूटी व 7 दिन होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। इनके ठहरने का इंतजाम प्रोफेशनल फ्लैट में किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.