Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लॉकडाउन का उल्लंघन करने पे आधे दर्जन से अधिक दुकाने हुई सील किया, चार संचालक गिरफ्तार
    झारखण्ड

    लॉकडाउन का उल्लंघन करने पे आधे दर्जन से अधिक दुकाने हुई सील किया, चार संचालक गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: लॉकडाउन की पांबदियों का उल्लंघन कर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठान संचालकों को मंहगा पड़ गया. सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया. वहीं इनके संचालकों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया. इसी बीच शहर के मकतपुर रोड स्थित अनिल इलेक्ट्रिक और प्रदीप इलेक्ट्रिक दुकान पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर बगैर अनुमति के दुकान संचालन करने पर दोनों संचालकों को जमकर फटकार लगायी.

    हालांकि दोनों संचालकों ने गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक पत्र अधिकारियों को दिखाया. पर कार्यपालक दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार और डीएसपी संजय राणा ने दोनों संचालकों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार के गाईडलाईन में इलेक्ट्रिक दुकान खुलने का कोई जिक्र नहीं है. डीसी की अनुमति लेकर आएं, तभी दुकानों को खोलने दिया जाएगा. ऐसे में बगैर अनुमति के दुकान खुलने पर दुकान को सील कर दिया जायेगा.

    अधिकारी कचहरी रोड के मधुबन वेजिस के समीप पहुंचे. तो वहां गणपति सोलर के दुकान का भी शटर खुला हुआ था. अधिकारियों की गाड़ी देखते ही दुकान का स्टाफ दुकान को खुला छोड़ कर फरार हो गया. जब अधिकारियों ने दुकान संचालक निर्मल सलामपुरिया को फोन कर दुकान खोलने का कारण पूछा. तो प्रतिष्ठान संचालक भी कोई जवाब नहीं दे पाएं. अधिकारियों ने हिदायत दी कि अगली बार दुकान खुला पाया गया तो कार्रवाई की जायेगी.

    इधर, लॉकडाउन के पांबदियों के हालात देखने निकले दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना के एसआई अमरजीत सिंह इस दौरान सबसे पहले शहर के टुंडी रोड पहुंचे. तो वहां रविकांत सत्यार्थी का कपड़े की दुकान भानू ड्रैसेज के साथ उनके भाई अमिताभ सत्यार्थी के कपड़े की दुकान को सील कर दिया और दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.