Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad

    March 18, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अगस्त में सदस्यविहीन हो जायेगा झारखंड लोकसेवा आयोग
    झारखण्ड

    अगस्त में सदस्यविहीन हो जायेगा झारखंड लोकसेवा आयोग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) अगस्त महीने से सदस्यविहीन हो जायेगा. आयोग के एकमात्र सदस्य का कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो रहा है. अगर तबतक सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गयी तो कई नीतिगत निर्णय लेने में दिक्कतें आयेंगी. दरअसल, जेपीएससी में एक अध्यक्ष और 8 सदस्यों की व्यवस्था का प्रावधान है फिलहाल जेपीएससी में सदस्यों की कमी है. जेपीएससी की नियमावली के अनुसार किसी भी नीतिगत निर्णय लेने के लिए कम से कम एक सदस्य का होना आवश्यक है.

    किसी का कार्यकाल हुआ समाप्त, किसी ने दिया इस्तीफा

    बताते चलें कि बीते साल के अंत और इस साल की शुरुआत में किसी सदस्य का कार्यकाल समाप्त हुआ तो किसी ने इस्तीफा दे दिया. जेपीएससी नियमावली के बावजूद आयोग में कुल 4 सदस्यों में अब एक ही बचे हुए हैं. साल 2020 के आखरी महीने यानी दिसंबर में एक सदस्य श्रवण साय का कार्यकाल समाप्त हो गया है. इसी तरह 2021 की शुरुआत यानी जनवरी में एक अन्य सदस्य टीए साहू ने जनवरी में इस्तीफा देकर वापस रांची विश्वविद्यालय में योगदान दिया है. इसके बाद सदस्य के रूप में कार्यरत आईएएस भगवान दास का कार्यकाल 26 अप्रैल को समाप्त हो गया. अभी एकमात्र सदस्य डॉ एके चट्टोराज हैं, इनका कार्यकाल भी 26 जुलाई को समाप्त हो रहा है. सदस्य के न रहने से यहां सिर्फ अध्यक्ष ही अब रह जायेंगे.

    फिलहाल सदस्य मनोनयन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं

    झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के अलावा एक ही सदस्य बचे हुए हैं. फिलहाल सदस्य मनोनीत करने को लेकर कोई प्रक्रिया संचालित नहीं हो रही है. कोरोना महामारी का प्रकोप झारखंड लोक सेवा आयोग पर भी पड़ा है. कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गयीं हैं. नीतिगत निर्णय भी नहीं लिया जा रहा है. अगले 2 महीने में यह आयोग सदस्यविहीन हो जाएगा और यहां के अभ्यर्थियों के लिए यह चिंता का विषय है.

    कैबिनेट से लेनी पड़ती है स्वीकृति

    आयोग में सदस्य का कार्यकाल 5 साल या फिर उम्र सीमा 62 साल के आधार पर है. विश्वविद्यालय के एक शिक्षक की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 65 साल निर्धारित है. ऐसे में डॉक्टर चट्टोराज रांची विश्वविद्यालय में योगदान कर सकते हैं. आयोग में सदस्य की नियुक्ति राज्य सरकार की तरफ से की जाती है. इसके लिए कैबिनेट से स्वीकृति लेने के बाद अंतिम स्वीकृति राज्यपाल से ली जाती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.