Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में मकान मालिक चोरों से लगा रहे हैं गुहार-“यहाँ पहले चोरी हो चुकी है, बेकामर मेहनत ने करें”
    झारखण्ड

    रांची में मकान मालिक चोरों से लगा रहे हैं गुहार-“यहाँ पहले चोरी हो चुकी है, बेकामर मेहनत ने करें”

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: लोग अब पुलिस से उम्मीद छोड़ने लगे हैं। वे चोरों से गुहार लगाने लगे हैं। घरों के आगे पोस्टर लगाकर लिख रहे हैं। इस घर में पहले ही चोरी हो चुकी है। कुछ नहीं बचा है। बेकामर मेहनत ने करें। राजधानी के पुंदाग इलाके के आधा दर्जनों घरों में लोग इस तरह के पोस्टर लगा चुके हैं।

    पूछने पर लोगों ने बताया कि एक के बाद एक लगातार चोरी की घटना हो रही है। पुलिस को शिकायत करते हैं तो बस खानापूर्ति कर के छोड़ देते हैं। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। लोगों में न केवल चोरों का डर है बल्कि अब पुलिस से भी विश्वास उठ गया है।

    इलाके में लगातार हो रही है चोरी
    राजधानी के इस क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद न तो पुलिस इलाके में गश्त लगाती है और न ही चोरों को सलाखों के पीछे ही भेजती है। सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर खानापूर्ति की जा रही है। जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। शनिवार की रात चोरों ने भगवती नगर के आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया और ताला तोड़कर करीब नगदी समेत आठ लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।

    बैंककर्मी के घर में दोबारा चोरी का हुआ प्रयास
    पुंदाग के भगवती नगर के रेखा देवी और ग्रामीण बैंक में कार्यरत संजीव खन्ना के मकान में दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।चोरों ने उनके मकान को एक माह पहले भी निशाना बनाया था। इसके बाद बीते शनिवार की रात भी चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।

    शाम को ससुराल गए रात में सामान ले उड़े चोर
    पुंदाग भगवती नगर के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया की वह किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। रात में वह ससुराल में ही रूक गए। पड़ोसियों ने रविवार की सुबह उन्हें यह बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। आनन-फानन में जब वे घर पहुंचे और भीतर जाकर देखा तो अलमीरा खुला हुआ है और उसमें रखा दो लाख नगदी और एक लाख के जेवरात गायब हैं. इसके बाद उन्होंने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.