हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र ग्राम ढेंगा स्थित एनटीपीसी के आर एन्ड आर कॉलोनी में 24 वर्षीय वर्कर नंदन प्रसाद ने फांसी लगाकर जान दी. सूत्र के हवाले से पता चला कि उक्त युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले में आत्महत्या कर ली. घटना 5 जुलाई की रात्रि की है. सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी हिमांशु शेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल आर एन्ड आर कॉलोनी पहुंचा. उक्त युवक के शव को बरामद किया.
समाचार लिखे जाने तक उक्त युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया था. बड़कागांव पुलिस आत्महत्या करने के मामले की छानबीन कर रही है.
बड़कागांव पुलिस के अनुसार मृतक नंदन प्रसाद एनटीपीसी के डी आर एंड आर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी 5 /10 में रहता था.वह एनटीपीसी की त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक विभाग में काम करता था. उक्त युवक कर्नाटक का निवासी था. बड़कागांव थाना में कांड संख्या यूडी 12/ 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आर एन्ड आर कॉलोनी के वार्डन राज नारायण यादव से घटना के इस संबंध में पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इंकार किया. आर एन्ड आर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उक्त युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. घटना के बाद कॉलोनी सन्नाटा नजर आ रहा था.

