रांची: राज्य सरकार ने 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. वाणिज्य कर विभाग के अपर सचिव मोती जॉर्ज लकड़ा को अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर सचिव कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
राजेश्वरी बी को मनरेगा आयुक्त झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें 5 जुलाई को जेएसएलपीएस का सीईओ बनाया गया था. उक्त आदेश को विलोपित कर दिया गया. खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु कुमार अग्रहरि को अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
डीडीसी कोडरमा आर रोनिता को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड पर्यटन विकास निगम रांची के पद पर नियुक्त किया गया. प्रेरणा दीक्षित को संयुक्त सचिव, गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.
उन्हें 5 जुलाई को ही क्षेत्रीय निदेशक, आदित्यपुर क्षेत्र विकास प्राधिकार के पद पर नियुक्त किया गया था उक्त आदेश को विलोपित कर दिया गया. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.


