रांची: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग में 13 सब इंस्पेक्टरर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर उन्हें डीसीबी प्रभारी बनाया गया है. हजारीबाग सीआईडी में तैनात सतेंद्र प्रसाद सिंह को कोडरमा भेजा गया है. कोडरमा का डीसीबी प्रभारी बनाया गया है. हजारीबाग सीआईडी में तैनात सब इंस्पेक्टर विधान चंद्र पटेल को डीसीबी रामगढ़ बनाया गया है.जबेदुल्ला अंसारी को रांची का डीसीबी प्रभारी बनाया गया है.
हजारीबाग में तैनात सब इंस्पेक्टर कुणाल कुमार को डीसीबी हजारीबाग बनाया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग के मुख्यालय में तैनात अनुराधा भगत को प्रभारी डीसीबी खूंटी बनाया गया है.दुमका में तैनात सीआईडी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को प्रभारी डीसीबी दुमका बनाया गया है. सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश सिंह को डीसीबी बोकारो बनाया गया हैं.
साहेबगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह को प्रभारी डीसीबी चाईबासा बनाया गया है. जमशेदपुर में तैनात उमेश सिंह को डीसीबी जमशेदपुर बनाया गया है. शिवा कच्छप को डीसीबी गुमला बनाया गया है. निरंजन कुमार महतो को डीसीबी पलामू बनाया गया है. अमरजीत कुमार मिश्रा को डीसीबी धनबाद बनाया गया है. वही छांगुर राम को प्रभारी जी पी शाखा बनाया गया है.


