रांची: झारखंड के विभिन्न जिलो में पिछले 24 घंटे में 55 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। 110 ठीक भी हुए। पूर्वी सिंहभूम में एक संक्रमित की मौत भी हुई। अब राज्य में 476 एक्टिव केस बचे है। झारखंड में अब तक 3,46,113 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 3,40,463 ठीक भी हुए।
कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 12, चतरा में 1, धनबाद में 6, पूर्वी सिंहभूम में 15, गुमला में 3, हजारीबाग में 2, खूंटी में 1, कोडरमा में 1, लातेहार में 4, रांची में 6, साहिबगंज में 3, सिमडेगा में 1
जमशेदपुर में एक बार फिर सेकेंड वेव की शुरुआत वाले ट्रेंड के तहत मरीजों की संख्या बढ़ रही
इधर, कोरोना संक्रमण मामले में जमशेदपुर देश के कई बड़े शहरों से आगे चल रहा है। पिछले 72 घंटे में जमशेदपुर में 53 पॉजिटिव मिले हैं और दो संक्रमितों की मौत हुई है। इस दौरान राजधानी रांची में 16, पटना में 39, भोपाल मेंं 27, चंडीगढ़ में 27 और इंदौर में 18 पॉजिटिव मिले हैं। ये शहर जमशेदपुर से आबादी के मामले में अधिक हैं, बावजूद वहां प्रतिदिन नए संक्रमित मिलने का आंकड़ा काफी कम है। वहीं, जमशेदपुर में एक बार फिर सेकेंड वेव की शुरुआत वाले ट्रेंड के तहत मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में गुरुवार को 3044 सैंपल की जांच में 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

