Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने गृहस्वामी को मारी गोली
    बिहार

    डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने गृहस्वामी को मारी गोली

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने के विक्रमपुर टोला बोकवा में सोमवार की देर रात डकैती का विरोध करने पर गृहस्वामी को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल गृहस्वामी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोपालपुर थाने की पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी.

    चार की संख्या में आए थे बदमाश 

    बताया जाता है कि विक्रमपुर टोला बोकवा निवासी संजय यादव के घर में रात के करीब 11.10 बजे चार की संख्या में अपराधी घुसे. एक-एक कमरे की तलाशी लेकर आभूषण, अटैची, तीन मोबाइल, एक लाख रुपये नगद लेकर वे भागने लगे. इस दौरान आंगन में सो रहे गृहस्वामी की नींद खुली. संजय यादव ने डकैती कर भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया.

    सहयोगी को धारते देख उसके साथ आए अन्य अपराधियों ने संजय को गोली मार दी. गर्दन के पास गोली लगने से गृहस्वामी घायल हो गया. उधर, अपराधी आभूषण, पैसा लूटकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि घायल और उसके परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस घायल और परिजनों के लिखित बयान का इंतजार कर रही है.

    बयान दर्ज करने गोरखपुर गई पुलिस 

    पुलिस के एक पदाधिकारी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में घायल का फर्द बयान लेने के लिए भेजा जा रहा है. फर्द बयान दर्ज होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है. जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    वारदात के बाद इलाके में दहशत

    विक्रमपुर टोला बोकवा में वारदात के बाद दहशत है. गांव के लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं. मंगलवार की सुबह संजय यादव के घर पर पहुंचे लोगों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों से अपराधियों की गिरफ्तारी करने और पुलिस की गश्ती बढ़ाने की मांग की.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.