Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»रेल आईबी ने पटना जंक्शन को किया अलर्ट, पंजाब से बिहार आने वाली ट्रेनों में ISI करने वाला है बम ब्लास्ट
    बिहार

    रेल आईबी ने पटना जंक्शन को किया अलर्ट, पंजाब से बिहार आने वाली ट्रेनों में ISI करने वाला है बम ब्लास्ट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 14, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: आईएसआई (ISI) की नज़र अब भारतीय रेल पर है. भारतीय रेल में ISI धमाका कर कई बेगुनाह और मासूम लोगों को मौत के घाट उतार देना चाहता है. दरअसल आतंकवादियों की नजर पंजाब के उन ट्रेनों पर है जिसमें भारी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग आते हैं. इन ट्रेनों में धमाका कर अधिक से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला देने की नापाक साजिश आईएसआई द्वारा रची जा रही है.

    रेल आईबी ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है जिसमें आतंकियों की नापाक करतूत लिखा हुआ है. इसे देखते हुए रेल आईबी ने पटना जंक्शन समेत कई स्टेशनों को अलर्ट मोड में कर दिया है. इस बात की भनक जैसे ही पटना रेल पुलिस को लगी वह सतर्क हो गई और 13 जुलाई मंगलवार को अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम स्टेशन परिसर में दाखिल हुई . टीम के साथ बड़ी संख्या में GRP जवान भी थे सभी ने रेलवे स्टेशन के हर एक कोने में जांच शुरू कर दी. स्टेशन परिसर से लेकर पार्सल रूम तक सघन जांच की गई. जांच के दौरान हर एक यात्रियों के बैग की तलाशी भी ली गई . बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे स्टेशन परिसर की जांच की .

    मिली जानकारी के मुताबिक यह जांच अभियान रेल आईबी की तरफ से मिली उस इनपुट के मद्देनजर चलाया गया था जिसमें यह बात सामने आई थी कि ISI के लोग एक दफा फिर से बिहार आने वाली ट्रेन को निशाना बनाने को लेकर नापाक मंसूबा पाल रखा है . रेल आईबी ने जो सूचना रेल पुलिस मुख्यालय बिहार को दी है उसके मुताबिक पंजाब से यूपी बिहार आने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की नापाक साजिश ISI ने रची है. यूपी बिहार की ट्रेन को खासकर इसलिये निशाना बनाने को लेकर साजिश रची गई है चुकी पंजाब से बड़ी संख्या में यूपी बिहार के मजदूर बिहार आते है, ISI की प्लांनिग है कि ऐसे ही ट्रेनों को निशाना बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग की ट्रेन ब्लास्ट में मौत हो और लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ जाए.

    इधर ISI की इस नापाक मंसूबे की भनक पाते ही रेल पुलिस की नींद उड़ गई है ADG रेल निर्मल कुमार आजाद ने आनन फानन में पटना रेल SP समेत बिहार के सभी रेल SP को अलर्ट जारी कर दिया. अपने अलर्ट में इन्होंने सभी स्टेशनों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था और 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने के साथ साथ पंजाब या दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को लेकर आदेश जारी कर दिए है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.