रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर का परीक्षा परिणाम जुलाई अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। जैक के चेयरमैन डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 31 जुलाई से पहले रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
जैक द्वारा रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। मैट्रिक का रिजल्ट 9वीं में प्राप्त अंक से 80% और इंटरनल व प्रैक्टिकल से 20 अंक के आधार पर तैयार किया जा रहा है। वहीं, इंटर का रिजल्ट 11वीं में प्राप्त अंक से 80% और इंटरनल व प्रैक्टिकल से 20 प्रतिशत अंक के आधार पर तैयार किया जा रहा है। बताते चलें कि इस वर्ष मैट्रिक और इंटर में कुल 7.50 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
आवासीय विद्यालयों में फाॅर्म जमा करने की तिथि 27 तक बढ़ी
वहीं, नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर संचालित तीन आवासीय विद्यालयों और इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन फाॅर्म जमा करने की तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। जमा किए गए फाॅर्म की हार्ड कॉपी संबंधित प्रखंड के बीईओ कार्यालय में 27 जुलाई से दो अगस्त तक जमा होगा। बीईओ 31 जुलाई से दो अगस्त तक डीईओ कार्यालय में जमा करेंगे।

