Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026

    Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट

    January 26, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»दहेज के 6 लाख रुपये नहीं दिए तो ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाया
    बिहार

    दहेज के 6 लाख रुपये नहीं दिए तो ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 22, 2021Updated:July 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ससुराल वाले गर्भवती बहू के लिए हैवान बन गए। पहले तो ससुराल वालों ने बहू को ज़िंदा जला दिया और उसके बाद शव के टुकड़े कर जमीन में दफना दिया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा की है। ये हैवानियत सिर्फ इसलिए दिखाई गई क्योंकि बहू के घरवालों ने दहेज़ के 6 लाख रूपये नहीं दिए थे। मृतका की पहचान 19 वर्षीया काजल कुमारी के रूप में हुई है।

    मायके वालों ने ढूंढ़ा विवाहिता का शव
    मृतका के पिता ने बताया कि पिछले साल जून में उन्होंने बेटी की शादी की थी। दामाद रेलवे में पीयून था। टीटीई में प्रमोशन के बाद वो 6 लाख रुपया दहेज की मांग करने लगा। मांग जब पूरी नहीं हुई तो बेटी की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर दफन कर दिया। पिता अरविंद कुमार ने सात लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। केस होने के बाद जब पुलिस ने मामले में ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों की निशानदेही पर लड़की के परिजनों ने गांव से भूमि खोद शव के टुकड़े निकाले।

    मामले में उदासीन बनी रही पुलिस
    मृतका के भाई बंटी कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस चैन की नींद सो गई। तब जाकर हमने खोजबीन की और अपने बहन के शव को ग्रामीणों की मदद से ढूंढा। ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को जलाया फिर उसके दर्जनों टुकड़े कर उसे जमीन के अंदर दफन कर दिया था। परिजनों को मौके से जली खाट भी मिली है । आस पास की झाड़ियां भी जली थीं। परिवार के लोग शव के टुकड़े को थैले में जमा किए।

    BIHAR BIHAR NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विस्फोट: बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी नीतीश सरकार

    January 23, 2026

    इंटरनेशनल वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़! 3 राज्यों में छापेमारी, 61 तस्कर गिरफ्तार

    January 23, 2026

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अवैध बालू खनन पर लगाम, बॉर्डर पर लगेगा ANPR सिस्टम

    January 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.