धनबाद: राज्य में हो रही खनिज चोरी को रोकने एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए झारखंड सरकार खनन विभाग ने राज्य के 10 स्थानों पर अस्थाई स चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया है । निदेशक खान शंकर सिन्हा ने इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट जिला खनन कार्यालय से मांगी है।
धनबाद जिले में दो स्थानों पर जगह चिन्हित की गई है। जिसमें चिरकुंडा मेथेन एनएच पर स्थित है। हजारीबाग में दो, रांची के तीन, जमशेदपुर पाकुड़ में चेक पोस्ट बनाया जाएगा। विभाग से निर्माण स्थल के नाम भेजा गया है। खनन विभाग को उक्त स्थान का भौतिक सत्यापन करते हुए करते हुए वहां की भौगोलिक स्थिति, वहां के आधारभूत संरचना जिस जिले में लीज होल्ड एरिया प्रत्येक दिन खनिज लदे वाहन की अनुमानित वाहनों की संख्या आदि पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है ।
जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि दिए गए निर्देश के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और जल्दी रांची भेजी जाएगी।
वाणिज्य कर विभाग के लोग भी इस चेक पोस्ट पर अपनी भागीदारी निभाएंगे। वाणिज्य कर विभाग के सचिव सहयोग अरुण कुमार सिंह इस संबंध में परिवहन विभाग खान एवं भूतत्व विभाग वन एवं पर्यावरण विभाग उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को भी इसमें अपनी सहभागिता निभाने के लिए कहा है। पूरी रिपोर्ट सभी विभाग मिलकर तैयार कर रही है।
यहां बनेगा चेकपोस्ट
चिरकुंडा मैथन, चौपारण, बहरागोड़ा, बेहरागोङा, चास मोङ, वंशजोर, गुमला ,कोडरमा, गढ़वा आदि शामिल है।

