रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला और राजधानी रांची में आज झमाझम बारिश (rain) हुई. इससे तापमान (temperature) में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कई जिलों में बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area forming in Bay of Bengal) बन रहा है. इस कारण आज झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा में दोपहर बाद बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात (thunderstorm) की भी आशंका व्यक्त की गयी है.

