Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»National»कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा
    National

    कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 26, 2021Updated:July 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली:  कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी छिन गई है…सोमवार को उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा है कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है…मैं दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात करूंगा…येदियुरप्पा ने भावुक होते हुए कहा कि दोपहर के भोज के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे.

    आपको बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं. येदियुरप्पा ने इस्तीफे के फैसले के बाद कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है…वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं.

    इधर संसद भवन में जेपी नड्डा-अमित शाह की बैठक जारी है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के नए सीएम के नाम पर चर्चा चल रही है.

    यहां चर्चा कर दें कि बीएस येदियुरप्पा के दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद से ही सूबे में मुख्‍यमंत्री बदलने की चर्चा तेज थी. बताया जा रहा है कि चार बार के मुख्यमंत्री और लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता येदियुरप्पा को हटाकर किसी और समुदाय के नेता को प्रदेश की कमान देने से भाजपा को कर्नाटक के अगले चुनाव में नुकसान हो सकता है.

    राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा के इस फैसले से कर्नाटक में भाजपा की स्थिति पर असर पड़ने के आसार हैं. इससे पहले बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा था कि वह सीएम पद पर रहेंगे या नहीं, सोमवार तक पता चल जायेगा…78 वर्षीय नेता ने आगे कहा था कि वह अगले 10-15 साल तक भाजपा के लिए काम करना जारी रखेंगे.

    कर्नाटक में कोई राजनीतिक संकट नहीं : इस बीच कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को वहां किसी राजनीतिक संकट से इनकार किया था और कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा अपने तरीके से चीजें संभाल रहे हैं.

    मुरुगेश निरानी लेंगे जगह : मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जगह मुरुगेश निरानी ले सकते हैं. अचानक उनकी दिल्ली यात्रा ने कर्नाटक की राजनीति में बदलाव के संकेत दिये हैं. उनका कहना है कि यह उनकी निजी यात्रा है. इस यात्रा के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से हो रही मुलाकात कुछ और ही इशारा करती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    रेलवे ने किए 3 बड़े ऐलान, अब 4 की बजाय 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट, 1 जुलाई 2025 से नया नियम लागू

    June 30, 2025

    दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर में लगी आग, मिला ‘खजाना’, भेजे गए इलाहाबाद HC

    March 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.