Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी

    October 16, 2025

    रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    October 16, 2025

    जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को दिया टिकट

    October 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अब Dhanbad में नहीं चलेगी गुंडागर्दी
    झारखण्ड

    अब Dhanbad में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: धनबाद के व्‍यवसायी व पूंजीपत‍ियों के नाक में दम करने वाले आश‍िष रंजन  व सतीन गुप्‍ता ऊर्फ गांधी जल्‍द ही जेल सलाखों के पीछे होंगे। उनकी ग‍िरफ्तारी को लेकर पुल‍िस कप्‍तान ने रणनीत‍ि बनाई है।  रांची होटवार जेल में बंद अमन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने तथा भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या में शामिल  गांधी की तलाश पुलिस फिर एक बार शुरू कर दी है। एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर गांधी तथा आशीष रंजन को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित हुई है। पुलिस की एक टीम रविवार को ही बंगाल रवाना हुई है।

    वहीं दूसरी टीम को यूपी भेजा जा रहा है। पुलिस को यकीन है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद शहर में रंगदारी के लिए फोन करने का सिलसिला थम जाएगा। ऐसे भी अमन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के इस खेल में पुलिस ने पहले ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सतीश गुप्ता उर्फ गांधी और आशीष रंजन दोनों पुराने दोस्त हैं।

    जेल से निकालकर विकास सिंह को ले गई बैंकमोड़ पुलिस

    भाजपा नेता हत्याकांड में विकास सिंह को 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर बैंक्मोड़ पुलिस ले गई हैं। विकास सिंह से सतीश गुप्ता उर्फ गांधी के बारे में पूछताछ करेगी। दरअसल विकास सिंह पर आरोप है कि भाजपा नेता की हत्या के लिए। गांधी को आर्थिक मदद तथा हथियार विकास सिंह ने ही उपलब्ध कराए थे। भाजपा नेता की हत्या के लिए विकास सिंह ने सतीश गुप्ता को पांच लाख रुपए भी दिए थे। यहां तक की भाजपा नेता की हत्या की प्लानिंग भी अपराधियों ने विकास सिंह के घर में बैठकर बनाई थी। यह बात पुलिसिया छानबीन के दौरान आया था।

    इन दोनों का नाम पहली बार जमीन कारोबारी समीर मंडल हत्याकांड में आया था। उसके बाद दोनों जेल में बंद यूपी के कुख्यात अपराधी अमन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने का खेल शुरू कर दिए थे। ऐसे तो भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या में सतीश गुप्ता उर्फ गांधी को पुलिस पहले ही आरोपित बनाया है। इस कांड में साजिशकर्ता के रूप में विकास सिंह भी शामिल है। विकास सिंह दो दिन पूर्व ही न्यायालय में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे 48 घंटे का रिमांड पर भी रिमांड पर भी लिया। विकास सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले गई । ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है।

    सतीश सिंह हत्याकांड में विकास से होगी पूछताछ

    भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस अब विकास सिंह से पूछताछ करेगी। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जो सुराग मिले थे। उसके आधार पर सतीश सिंह की हत्या की कराने के लिए सतीश साव उर्फ गांधी को विकास सिंह ने आर्थिक मदद की है।

    यहां तक की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी विकास सिंह नहीं उपलब्ध करवाया था। ऐसी आशंका को लेकर ही पुलिस विकास सिंह से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है। भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या मामले में जिस कार से हथियार को बैंकमोड़ मटकुरिया रोड तक भेजा गया था। उस कार के चालक ललन दास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी थी।

    वहीं ललन का साला कृष्णा दास अब भी फरार है। कृष्णा बलियापुर का रहनेवा्ला है। उसके घर से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, गोली, खोखा बरामद की है। जबकि ललन दास के घर से भी एक देशी कट्टा पुलिस को मिला था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही होंडा सिटी कार को पुलिस ने पुटकी से जब्त।

    जब्त कार का चालक ललन दास था लिहाजा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजी थी। उससे पूछताछ के दौरान बात सामने आई कि घटना के दिन ललन दास अपने साला कृष्णा के कहने पर एक व्यक्ति को लेकर मटकुरिया आया था। उसी व्यक्ति ने हत्या से पूर्व सतीश की पहचान की। कृष्णा सतीश घटना के दिन होंडा साइन पर था वहीं दो अज्ञात पल्सर थे।

    CRIME CRIME NEWS DHANBAD NEWS JHARKHAND
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी

    October 16, 2025

    रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    October 16, 2025

    सारंडा में फिर गूंजा नक्सलियों का आतंक: बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई और पोस्टरबाजी से फैलाई दहशत

    October 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी
    • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    • जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को दिया टिकट
    • ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टेस्ट, वनडे और टी20 में शामिल 9 स्टार प्लेयर्स
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 16th Oct
    • सारंडा में फिर गूंजा नक्सलियों का आतंक: बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई और पोस्टरबाजी से फैलाई दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.