Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»अश्लील फिल्मों के मामले में राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत
    अंतरराष्ट्रीय

    अश्लील फिल्मों के मामले में राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2021Updated:July 27, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। राज के साथ उनके पार्टनर और दोस्त रायन थॉर्पे को भी न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अश्लील फिल्म बनाने और कारोबार के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो क्राइम ब्रांच की कस्टडी में थे।

    वहीं राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उनको क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेंशन), 292 और 293 (अश्लीलता और अभद्रता ) अलावा इनफॉर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 19 जुलाई को देर रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और एप के जरिए इन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तारी के बाद राज और रायन थॉर्पे को पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को लेकर कई खुलासे किए और इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी के पति को मुख्य साजिशकर्ता बताया। वहीं 23 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी अदालत ने चार दिन और बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दी।

    इसके बाद अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राज और रायन थॉर्पे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित घर पर रेड मारी। क्राइम ब्रांच ने लगभग 6 घंटों तक शिल्पा से पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान मुख्य आरोपी राज कुंद्रा भी मौजूद रहे थे। शिल्पा ने राज का बचाव किया और हॉटशॉट्स ऐप के कंटेंट को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    April 8, 2026

    व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, बोले- भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम

    April 1, 2026

    न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप

    March 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.