रांची: 28 जुलाई को जिले को वैक्सीन का पर्याप्त डोज मिलने के बाद गुरुवार को अच्छी संख्या में वैक्सिनेशन हुई। शुक्रवार को वैक्सिनेशन के लिए 74 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के लिए 41 और ग्रामीण के लिए 33 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
शहर के इन केंद्रों में लगेगा टीका
जिला प्रशासन रांची की तरफ से शहर में एसडीए मिशन बरियातू, एटीआई कैंपस मोरहाबादी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा, राज्य योग केंद्र, जेल रोड, फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, बंदोबस्त कार्यालय, कचहरी रोड, मोबाइल वैन, स्पेशल मोबाइल वैन, सदर हॉस्पिटल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डोरंडा, पुलिस लाइन, आईएमए रांची, सेंट्रल स्कूल धुर्वा, गुरुनानक स्कूल, यूपीएचसी चुटिया, हटिया स्कूल, रेडक्रॉस सोसाइटी, वीमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक, राम लखन यादव कॉलेज, आईटीआई एग्जामिनेशन बिल्डिंग, संत लुइस प्राइमरी स्कूल, हिनू यूनाइटेड मेडिकल स्कूल, रोटरी क्लब, क्लब रोड, रा. हंसराज हाई स्कूल टाटीसिल्वे, मारवाड़ी भवन हरमू, रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन, सीएमपीडीआई, होटवार जेल, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, हाईकोर्ट, विधानसभा, मेकॉन में केंद्र बनाया गया है।
यहां भी लगवा सकते हैं वैक्सीन
रांची जिला प्रशासन की तरफ से एजी ऑफिस डोरंडा, जैप-वन, एचईसी, एचईसी वैलनेस सेंटर, सीसीएल, रिम्स और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में भी वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाया गया है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वे इन केंद्रों में जाकर टीका लगवा सकते हैं।
क्या कहती है आईसीएमआर की रिपोर्ट
गौरतलब है कि इंडियम मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट बताती है कि झारखंड में 61 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी बनी है जबकि 39 फीसदी लोगों में अभी एंटीबॉडी बनना बाकी है। ऐसे में एक बड़ी आबादी अभी संक्रमण के दायरे में है। चिकित्सकों तथा महामारी विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से बचाव का एकमात्र तरीका टीकाकरण ही है इसलिए सभी लोगों को टीकाकरण सेंटर्स पर जाकर वैक्सीन लगवाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का बचाव किया जा सके।

