Dhanbad: धनबाद जिला सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पाथरडीह थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी का निलंबित किया गया है। जज को टक्कर मारने वाला ऑटो पाथरडीह थाना इलाके का ही था।
पाथरडीह थाना इलाके का है ऑटो मालिक
मिली जानकारी के मुताबिक जिस ऑटो से जिला जज उत्तम आनंद को टक्कर मारी गई थी, उसका मालिक पाथरडीह थानाक्षेत्र की ही रहने वाला था। ऑटो का चालक और सहयोगी भी इसी इलाके का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले में ये बात सामने आई है कि घटना की जांच में पाथरडीह थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती गई।
मॉर्निंग वॉक के दौरान जज को मारी टक्कर
गौरतलब है कि बीते बुधवार 28 जुलाई को जिला जज उत्तम आनंद को ऑटो से उस वक्त टक्कर मारी गई थी जो वो मॉर्निंग वॉक पर गए थे। जिला जज को रणधीर वर्मा चौक के पास टक्कर मारी गई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज को देख कई लोगों ने कहा कि ये साजिशन हत्या का मामला लगता है। जज के परिजनों ने भी साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि जिस ऑटो से टक्कर मारी गई थी वो 27 जुलाई को चोरी हो गई थी।
हेमंत सरकार ने सीबीआई को सौंपी जांच
आपको बता दें कि झारखंड की हेमंत सरकार ने धनबाद जिला सिविल जज की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। मामले का संज्ञान झारखंड हाईकोर्ट ने भी लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले को लेकर टिप्पणी की है।

