रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जोजो बासा गांव के रहना वाला युवक सुभाष हेंब्रम आज से तीन दिन पहले रांची के हटिया में स्वर्णरेखा नदी की तेज धार में बह गया था। युवक का शव रविवार को रिवर व्यू कॉलोनी के पास नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला।
बहते युवक को देखते रह गए लोग
रांची में बीते कुछ दिन से मूसलाधार बारिश हो रही थी। शहर में जलजमाव हो गया था। कई इलाकों में सड़कों पर पारनी की तेज धार बह रही थी। स्थानीय लोगो ने बताया कि इस बीच सुभाष हेंब्रम निजी काम के लिए हटिया स्वर्णरेखा नदी के पास पुल पार करने के दौरान सुभाष हेंब्रम बह गया था। पानी की धार इतनी तेज थी कि सारे लोग उसे बहता हुआ देखते रह गए। गौरतलब है कि लोगों ने सुभाष को बचाने को कोशिश भी लेकिन पानी की तेज धार की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।
जोजो बासा का रहने वाला था सुभाष
मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जोजो बासा का रहने वाला था। वो मजदूरी का काम करता था। दिवंगत सुभाष के माता-पिता नहीं है। परिवार में सुभाष के अलावा केवल उसकी छोटी बहन है। बहन का पालन-पोषण सुभाष किया करता था।
नदी में झाड़ियों में फंसा मिला शव
गौरतलब है कि सुभाष हेंब्रम का शव तलाशने के लिए स्थानीय पार्षद निरंजन कुमार ने मोहल्ले के कुछ युवकों की टीम बनाई थी। ये लोग लगातार सुभाष को तलाश रहे थे। दोपहर को रिवर व्यू कॉलोनी के पास स्वर्णरेखा नदी की झाड़ियों में सुभाष का शव मिला। शव मिलने की सूचना जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है। सुभाष के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।

