जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा में रहने वाले रमाकांत चौबे (58) से बीती रात उनके ही नशेड़ी पुत्र सुमित चौबे ने मारपीट की। इलाज के लिए परिजन रमाकांत चौबे को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी पुत्र भी एमजीएम पहुंचा था। हालांकि अभी इस मामले की लिखित शिकायत थाना में नहीं कि गई है। इधर, मृतका की पत्नी ने हत्यारे पुत्र को कड़ी सजा देने की मांग की है।
थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया-मृतक के परिजनों द्वारा मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी गई है। नशे में मृतक के पुत्र ने उनके साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान एमजीएम में रमाकांत चौबे की मौत हो गई।

