Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»National»पश्चिम बंगाल : पोल से टकराकर हवा में उड़ा बोलेरो पिकअप वैन, दुर्घटना में 9 श्रमिकों की मौत
    National

    पश्चिम बंगाल : पोल से टकराकर हवा में उड़ा बोलेरो पिकअप वैन, दुर्घटना में 9 श्रमिकों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रवासी श्रमिकों  पर आफत आन पड़ी. दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 9 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गये हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. रविवार देर रात और सोमवार सुबह उत्तर और दक्षिण बंगाल में दो अलग-अलग हादसे हुए.

    सोमवार सुबह जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ इलाके में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31  पर प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में कई की हालत नाजुक बतायी जा रही है. बताया गया है कि चार महिलाओं और बच्चों समेत प्रवासी श्रमिकों से भरी बस गुवाहाटी से केरल जा रही थी.

    सुबह-सुबह जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ इलाके में तेज रफ्तार बस विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी. बस में सवार 23 लोग घायल हो गये, जिन्हें जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक घायल यात्री ने कहा कि उनके पास घर लौटने के लिए पैसे नहीं हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

    पोल से टकराकर हवा में उड़ा बोलेरो पिकअप वैन

    इधर, राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिला के बकुलतला थाना  क्षेत्र में स्थित सीमाना बाजार  में एक बोलेरो पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रविवार देर रात करीब 11:45 बजे हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन यात्री घायल हो गये. बताया गया है कि इस पिकअप वैन में कम से कम 25 श्रमिक सवार थे. ये लोग कुलतली  से हावड़ा  जा रहे थे. इसी दौरान बकुलतला थाना क्षेत्र के सीमाना बाजार के पास हादसा हो गया.

    पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया. 5 घायलों को बारुईपुर हॉस्पिटल  में भर्ती कराया गया, जहां से सोमवार सुबह सभी को रिलीज कर दिया गया. बाकी 7 लोगों को कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल  रेफर कर दिया गया. इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. बकुलतला के थाना प्रभारी और बारुईपुर के एसडीपीओ ने घटनास्थल की स्थिति संभाली, जबकि जॉयनगर के सीआई और आईसी ने घायलों को नीमपीठ हॉस्पिटल भिजवाने की व्यवस्था की. आईसी बारुईपुर ने बारुईपुर अस्पताल के साथ समन्वय स्थापित किया. ट्रैफिक डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे.

     

    पुलिस के मुताबिक, बोलेरो पिकअप वैन बेहद तेज गति से जा रहा था. इसी दौरान चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और एक इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराया. दुर्घटना के बाद वाहन हवा में उड़ा और एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गया. वाहन के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    रेलवे ने किए 3 बड़े ऐलान, अब 4 की बजाय 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट, 1 जुलाई 2025 से नया नियम लागू

    June 30, 2025

    दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर में लगी आग, मिला ‘खजाना’, भेजे गए इलाहाबाद HC

    March 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.