Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची से बच्ची का हुआ था अपहरण, सिर्फ 2 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, कुज्जू से किया बरामद

    July 30, 2025

    रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में अलर्ट

    July 30, 2025

    राजधानी रांची से हुआ 11 साल की बच्ची का अपहरण, अपराधियों ने की फायरिंग

    July 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»लॉकडाउन में फंसी बारात, दूल्हे को 35 दिन बाद मिली दुल्हन को ले जाने की अनुमति
    राष्ट्रीय

    लॉकडाउन में फंसी बारात, दूल्हे को 35 दिन बाद मिली दुल्हन को ले जाने की अनुमति

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 27, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    अलीगढ़: अतरौली के गांव विधीपुर में लॉकडाउन के चलते फंसी बरात रविवार को 35 दिन बाद विदा हुई। दुल्हन की विदाई की रस्में पूरी कराकर पूरा गांव दुल्हन की विदाई का साक्षी बना। भीड़ दुल्हन को विदा करने उमड़ पड़ी। 35 दिन लंबे इंतजार के बाद बेटी की विदाई पर हर किसी की आंखे नम हो गईं और आसमान भी रो पड़ा। ग्रामीणों ने दुल्हन व बरातियों को विदाई में तोहफा व नगदी आदि देकर रवाना किया। बराती भी ग्रामीणों द्वारा 35 दिन तक किए सेवाभाव से जाते समय भावुक हो गए। पूरे मान सम्मान के साथ बरात व दुल्हन को विदा किया गया। अतरौली के गांव विधीपुर निवासी नरपत सिंह आर्य की बेटी सावित्री आर्य की शादी 22 मार्च को हुई थी।
    21 मार्च की रात बरात झारखंड के जिला धनबाद तहसील तोपचांची गांव वैलमी से आई थी।
    बरात में तीन बहनों सहित दूल्हा विजय कुमार पुत्र रामनाथ महतो के परिवार 12 सदस्य थे। 22 मार्च को शादी के बाद बरात लॉकडाउन के चलते फंस गई थी। 14 अप्रैल को लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ने के बाद के बाद विदाई एक बार फिर टल गई थी। अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह एडवोकेट द्वारा परिजनों के साथ की गई पैरवी व एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया द्वारा डीएम से वार्ता करने के बाद रविवार को बरात के यहां से जाने की अनुमति मिली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा रानी व नवाब सिंह एडवोकेट आदि दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद देने पहुंचे।
    बेटी को विदाई देने उमड़ पड़ी ग्रामीणों की भीड़
    इस बरात ने बेटी के यहां 35 दिन तक रुकने का एक रिकॉर्ड बना लिया है। रविवार को जब बरात व दुल्हन की विदाई की खबर सुनी तो पूरा गांव उमड़ पड़ा। लोग सोशल डिस्टेसिंग भी भूल गए और हर कोई बरात व बेटी को विदा देते हुए पल को मोबाइल में कैद करना चाह रहा था। वहीं 35 दिन तक विधीपुर के हर ग्रामीण ने बरात की आवोभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस पर जैसा बना बरातियों की सेवा की। बराती भी सेवा भाव पर भावुक थे। उन्होंने कहा कि ऐसा सम्मान मिलना सौभाग्य की बात है।
    दुल्हन की विदाई की रस्में आज हुईं

     

    दुल्हन की विदाई की रस्में रविवार को ही पूरी कराई गईं। जिसमें रीति रिवाज के अनुसार पूजा पाठ, चौखट पूजन, दरवाजे के थापे व विदाई के समय महिलाओं ने गीत गाए। 3.45 मिनट पर दुल्हन व बरातियों से भरी बस विधीपुर से झारखंड के लिए रवाना हुई। बरसात में भी महिलाएं व पुरुष छाता लगाकर दुल्हन की विदाई में डटे रहे।ये भी पढ़े झारखंड: लॉकडाउन के कारण एक महीने से फंसे 70 बाराती, सरकार से की अपील- जल्द घर पहुंचाएं

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    पहलगाम हमले के बाद जारी ‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना को बड़ी कामयाबी, ढेर किए गए 3 आतंकी

    July 28, 2025

    CBSE का नया नियम, अब हर कक्षा में होंगे सिर्फ 40 बच्चे, जानिए पूरी बात

    July 24, 2025

    अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 35 से ज्यादा जगहों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

    July 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची से बच्ची का हुआ था अपहरण, सिर्फ 2 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, कुज्जू से किया बरामद
    • रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में अलर्ट
    • राजधानी रांची से हुआ 11 साल की बच्ची का अपहरण, अपराधियों ने की फायरिंग
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 30-07-2025
    • कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर
    • 400 करोड़ के फर्जीवाड़े में सहारा का मैनेजर गिरफ्तार, रांची CID ने बिहार से किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.