Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत मामले की सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने झारखंड पुलिस से पूछा कि जब घटना सुबह 5:08 की है, तो एफआईआर दर्ज करने में 12:45 क्यों बज गया? कोर्ट ने पूछा कि क्या एफआईआर के लिए फर्द बयान जरूरी है?
इस मामले में सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. बताते चलें कि धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद को पिछले हफ्ते बुधवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी. जिसके बाद तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले ने पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है. मृतक उत्तम आनंद के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

