धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी के वासुदेव मेडिकल के पास खड़ी एक कार से ढाई लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। कार का शीशा तोड़ ढाई लाख रुपए चोरी करते हुए अपराधी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार कुसुम विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक कुमार की है।
घटना के संबंध में अभिषेक कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे वे सिटी सेंटर स्थित एक्सिस बैंक गए थे। एक्सिस बैंक से चेक के माध्यम से उन्होंने पांच लाख रुपये की निकासी की।
निकासी करने के बाद ढाई लाख रुपये उन्होंने एक काले रंग की बैग में रख दिया, जबकि शेष ढाई लाख रुपए अपने पास रखे हुए थे। बैंक से निकलकर वे अपनी काले रंग की स्विफ्ट कार से हाउसिंग कॉलोनी स्थित वासुदेव मेडिकल पहुंचे। वह कार खड़ी कर कुछ देर के लिए एक व्यक्ति से मिलने के लिए चले गए। वापस लौट के आया तो देखा कि कार के पीछे साइड का दरवाजा की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और काले रंग का उनका बैग नदारद है।

