Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»विश्व आदिवासी दिवस पर बदल गए किसान के नाम: झारखंड में किसान और खेतिहर मजदूरों को अब बिरसा किसान के नाम से जाना जाएगा
    झारखण्ड

    विश्व आदिवासी दिवस पर बदल गए किसान के नाम: झारखंड में किसान और खेतिहर मजदूरों को अब बिरसा किसान के नाम से जाना जाएगा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 9, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में अब किसानों को नए नाम से जाना जाएगा। यहां अब किसानों और खेतिहर मजदूरों व खेती से जुड़े सभी लोगों को एक नाम- ‘बिरसा किसान’ के नाम से जाना जाएगा। राज्य में किसानों की पगड़ी का रंग भी गुलाबी से बदलकर हरा कर दिया गया है।

    CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसान का इतिहास अन्य राज्यों से अलग हैं। हमारे पूर्वज इस राज्य के जल, जंगल जमीन को बचाने का संघर्ष उस समय से कर रहे हैं, जब लोगों ने इसका सपना भी नहीं देखा था। आजादी की लड़ाई से पहले से हमारे पूर्वज इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    हमारा दुर्भाग्य है कि हमें अंडा इम्पोर्ट करना पड़ रहा

    CM हेमंत सोरेन ने यहां कहा- ‘यह हमारा दुर्भाग्य है कि हमें अंडा दूसरे राज्यों से इंपोर्ट करना पड़ता है। जबकि यह हमारी पारंपरिक व्यवस्थाएं है। गांव में गाय, बकरी, मुर्गी, सुअर के साथ नीम, बेर, महुआ और मुनगा का पेड़ भी होना चाहिए। यही हमारी पूंजी थी, लेकिन ये कहां गायब हो गई ये हम समझ ही नहीं पा रहे हैं।’

    वनोपज की दर तय कर ने के लिए बन रहा फेडरेशन

    CM ने कहा- ‘लाह, सिल्क देश में ज्यादा पैदा करने वाला राज्य झारखंड है। हम इसके लिए खूब मेहनत करते हैं। मेहनत करके उत्पादन तो जरूर करते हैं, लेकिन फल दूसरे राज्य के लोग खाते हैं। उन्होंने बताया कि इस पर रोक लगाने के लिए फेडरेशन का गठन किया जा रहा है। आखिरी चरण में है। इसका उद्देश्य वनोपज की उचित मूल्य का निर्धारण करना है।

    किसानों के लिए 734 कोरड़ योजना का हुआ शुभारंभ

    इससे पहले विश्व आदि‌वासी दिवस पर सोमवार को 743 करोड़ के योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसमें 587 करोड़ का KCC किसानों को दिया जाएगा। इसके अलावा 147 करोड़ रुपए से पशुधन विकास योजना के माध्यम से किसानों को दुधारु गाय, बकरी, सुकर, मुप्हा बत्तख आदि खरीदने के लिए 100% तक अनुदान दिया जाएगा।

    KCC के लिए 6 लाख आवेदन, 1.25 लाख स्वीकृत

    इससे पहले कार्यक्रम में कृषि विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि राज्य भर से 6 लाख से ज्यादा आवेदन बैंकों को KCC के लिए भेजे गए हैं। इनमें 1.25 लाख आवेदन स्वीकृतक कर लिए गए हैं। 2 लाख 58 हजार 663 किसानों 1032 करोड़ रुपए का ऋण माफ हो चुका है।

     

    जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर खिलाड़ियों को मिले सम्मान

    इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि ओलिंपिंक में हॉकी महिला टीम में शामिल रही खिलाड़ियों को राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाला 50-50 लाख रुपए का सम्मान जयपाल मुंडा के नाम से मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जयपाल सिंह मुंडा के साथ न्याय नहीं किया है लेकिन आप उनके नाम को आगे बढ़ाएं।

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.