Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»JAC Board Result Issue: जल्‍द ही कंपार्टमेंटल एग्जाम लेगा जैक
    झारखण्ड

    JAC Board Result Issue: जल्‍द ही कंपार्टमेंटल एग्जाम लेगा जैक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 10, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन करेगा। उसके परिणाम का प्रकाशन भी जल्द ही कर दिया जाएगा। यह आश्वासन जैक के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल उनसे जैक की परीक्षा परिणाम में खामियों की वजह से पूरे राज्य में हो रहे धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ने भी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी किया। उसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई। फिर जैक का फार्मूला क्या था। वह भी तब जबकि राज्य सरकारों ने केंद्र के फार्मूले पर ही परीक्षा परिणाम का प्रकाशन करने की बात कही थी।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि जैक अध्यक्ष का कहना था कि परीक्षा में फेल किए गए छात्र इसी वर्ष के नहीं हैं। दरअसल पिछले 3 वर्षों से जो छात्र फेल कर रहे थे उनका निबंधन समाप्त हो गया था। पुनर निबंधन के बाद छात्रों ने परीक्षा दी और फिर जब वह फेल हुए तो ऐसा लग रहा है एक ही बैच के इतने सारे छात्र फेल हो गए। जबकि इनमें से अधिकांश पिछले 1-2 बार से फेल हो रहे हैं।

    सिन्हा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने कंपार्टमेंटल एग्जाम का विरोध किया।कहा कि इससे छात्रों को भविष्य में परेशानी होगी और उनके परिणाम पर फेल होने का ठप्पा लग जाएगा। जबकि कई मामलों में दोष जैक का भी है। उनके मुताबिक इस पर जैक अध्यक्ष का कहना था कि जो परिणाम प्रकाशित किए जाएंगे उनमें फेल अथवा कंपार्टमेंटल जैसे शब्द नहीं होंगे। जैक इस बात की तैयारी कर रहा है कि परीक्षा 10 से 15 दिन के अंदर ले ली जाए और उसके 10 दिन के अंदर परिणाम का प्रकाशन कर दिया। जाए वह छात्रों की परेशानी से अवगत हैं और यह बताना चाहते हैं कि ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा जो छात्रों के लिए अहितकर हो। हम बीच का रास्ता अख्तियार करना चाहते हैं। इसलिए यह मानना चाहिए कि यह परीक्षा कंपार्टमेंटल होकर भी कंपार्टमेंटल जैसी नहीं होगी। इससे छात्रों की बात भी रह जाएगी और जैक की भी परेशानी दूर हो जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सीपी सिंह व भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.