धनबाद: धनबाद के जोड़ाफाटक रोड इलाके में हर रोज घूमने वाला पागल बैंक ऑफ इंडिया की ATM में प्रवेश किया तो फिर निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था। मंगलवार की रात एटीएम केबिन में प्रवेश किया तो रात भर बैठा रहा। इस दाैरान तोड़फोड़ और हंगामा किया। कैश बाक्स को भी तोड़ डाला। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके लिए पागल की डंडे से पिटाई करनी पड़ी। पिटाई के बाद पागल भाग खड़ा हुआ। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रातभर अंदर बैठा रहा पागल
दरअसल, पागल लोगों को एटीएम में आते-जाते देखता था। लोग कैश की निकासी के लिए एटीएम में जाते थे। हालांकि यह एटीएम ज्यादा खराब ही रहता है। मंगलवार की रात पागल जोड़ाफाटक चांदमारी रोड स्थित एटीएम केबिन में प्रवेश कर गया। इसके बाद एटीएम में तोड़-फोड़ की। एटीएम को करीब-करीब उखाड़ डाला। एटीएम के टूटे हिस्से को बाहर फेक दिया । फिर रातभर अंदर बैठा रहा।
पुलिस ने टूटे हिस्से को फिर से अंदर रखवाया
सूचना पाकर धनसार पुलिस एटीएम पहुंची। पागल को धमकाया और समझाया। बाहर फेके गए एटीएम के टूटे हिस्से और अन्य सामग्री को पागल से ही अंदर रखवाया। इसके बाद पिटाई कर पागल को भगाया गया। इस एटीएम मे कितना पैसा था इसका पता नहीं चल पाया है। कैश जमा करने वाली एजेंसी के आदमियों के आने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया को मामले की जानकारी दी है।

