Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन!

    October 20, 2025

    झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!

    October 20, 2025

    Bihar Election 2025: चुनाव से पहले JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर FIR

    October 20, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»तालिबान ने महज चार महीने में किया अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा
    अंतरराष्ट्रीय

    तालिबान ने महज चार महीने में किया अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 16, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    काबुल: तालिबान ने अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल पर कब्‍जा कर अपनी सत्‍ता का रास्‍ता पूरी तरह से साफ कर लिया है। दो दशक के बाद तालिबान ने सत्‍ता पाने की मुहिम तो काफी समय पहले से ही शुरू कर रखी थी, लेकिन उसको सफलता आखिरी चार माह में मिली है। अप्रैल से अगस्‍त के बीच तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्‍तान के इलाकों को एक के बाद एक कर अपने कब्‍जे में लिया वो वास्‍तव में हैरान करने वाली है।

    वर्तमान समय में तालिबान के कब्‍जे के बाद काबुल में अफरातफरी का माहौल है। काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़कर जाने वालों की जबरदस्‍त भीड़ है। यहां के बिगड़ते हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां की बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए गोलियां तक चलाई गई हैं जिसमें कुछ लोगों की मौत तक होने की खबर है। तालिबान के यहां पर कदम रखने के बाद से लोगों में अपनी जान बचाकर देश छोड़कर जाने की होड़ लगी हुई है।

    कैसे बढ़ता गया तालिबान आगे

    • 14 अप्रैल 2021: अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने किया 11 सितंबर से पहले अपनी सेना की वापसी का एलान।1 मई से शुरू हुई वापसी। इसके साथ ही अमेरिका ने अपने सबसे लंबे चले युद्ध को खत्‍म करने का एलान भी कर दिया था।
    • 4 मई 2021: दक्षिणी हेलमंड समेत छह अन्‍य प्रांतों पर तालिबान ने अफगान सेना पर जबरदस्‍त हमला किया।
    • 11 मई 2021: तालिबान ने काबुल के बाहरी क्षेत्र में स्थित नेरख जिले पर कब्‍जा किया।
    • 7 जून 2021: सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लड़ाई तेज हो गई है और पिछले 24 घंटे में 150 अफगानी सैनिक मारे गए हैं। देश के 34 में से 26 प्रांतों में लड़ाई भीषण होती जा रही है।
    • 22 जून 2021: तालिबानी आतंकियों ने अपने गढ़ दक्षिण से इतर उत्तरी अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक ने बताया कि तालिबानियों ने 370 में से 50 से ज्यादा जिलों पर कब्जा जमा लिया है।
    • 2 जुलाई 2021: अमेरिकी सेना ने बागराम एयर बेस स्थित अपने मुख्य सैन्य अड्डे को खाली कर दिया। काबुल के करीब स्थित इस सैन्य अड्डे के खाली करने के साथ ही अमेरिका की सीधी संलिप्तता खत्म हो गई।
    • 5 जुलाई 2021: तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को अगस्त तक लिखित शांति प्रस्ताव देने की बात कही।
    • 21 जुलाई 2021: अमेरिका के वरिष्ठ जनरल ने बताया कि तालिबानी आतंकियों ने देश के लगभग आधे जिलों पर कब्जा कर लिया है।
    • 25 जुलाई 2021: अमेरिका ने आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि तालिबान से मुकाबले के लिए वह हवाई हमले तेज करेगा।
    • 26 जुलाई 2021: संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मई व जून के दौरान करीब 2,400 नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह वर्ष 2009 के बाद उन महीनों की सबसे बड़ी संख्या है।
    • 6 अगस्त 2021: देश के दक्षिण में स्थित जारंज पहला प्रांतीय राजधानी रहा, जिस पर तालिबानियों ने वर्षो में कब्जा जमाया। इसके बाद उत्तर में स्थित कुंदुज समेत कई प्रांतीय राजधानियों पर पर तालिबान काबिज होता चला गया।
    • 13 अगस्त 2021: कंधार समेत चार प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान काबिज हो गया। हेरात पर कब्जा करते हुए तालिबान के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख कमांडर मुहम्मद इस्माइल खान को बंदी बना लिया गया।
    • 14 अगस्त 2021: तालिबान ने हल्की झड़प के बाद उत्तर के प्रमुख शहर मजार ए शरीफ व काबुल से महज 70 किमी दूर पुल ए आलम पर कब्जा जमा लिया। अमेरिका ने काबुल से अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए और सैनिक भेजे। अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि वह अगला कदम उठाने के लिए स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से बात कर रहे हैं।
    • 15 अगस्त 2021: बिना किसी लड़ाई के तालिबान प्रमुख शहर जलालाबाद पर कब्जा करते हुए राजधानी काबुल में प्रवेश कर गया।

    आपको यहां पर ये भी बता दें कि अफगानिस्‍तान के जो हालात आज दिखाई दे रहे हैं उनकी रूपरेखा अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने तैयार की थी। उन्‍होंने न सिर्फ यहां से अपनी फौज को बाहर निकालने की घोषणा की थी बल्कि तालिबान के साथ समझौता भी किया था। उनके इस समझौते को आगे बढ़ाने का काम मौजूदा राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने किया है। उन्‍होंने अपनी सरकार बनने के बाद इस बात की घोषणा कर दी थी कि सितंबर 2021 तक अमेरिका और नाटो सेनाएं यहां से वापस चली जाएंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    डोनल्ड ट्रंप के H1-B वीजा का विकल्प है L-1 और O-1, जानिए कितनी है फीस

    September 23, 2025

    अमेरिकी यूनिवर्सिटी में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, गले में मारी गई गोली

    September 11, 2025

    नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

    September 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन!
    • झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!
    • Bihar Election 2025: चुनाव से पहले JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर FIR
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 20 Oct
    • चौपाटी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी और मालिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
    • ईएमआई विवाद में भाई बना हत्यारा, ट्रक से कुचलकर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.