रांची: रांची काठिताड़ चौक रातू रोड सिटी सेंटर में दी वेलनेस यूनिसेक्स क्लब जिम का उद्धघाटन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस युवा नेता एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष सह समाजसेवी इंदरजीत सिंह, बॉडी बिल्डर मिस्टर इंडिया ( 2017) प्रशांत सिंह, बॉडी बिल्डर जूनियर मिस्टर इंडिया ( 2021) किसन विजय चौधरी ने फिटा और केक काट कर उद्धघाटन किया। जिम के ओनर रवि राज और विवेक कुमार है।
दी वेलनेस क्लब जिम इंडियन ब्रांडेड जिम चेन है। झारखंड का पहला मल्टी चेन जिम है जो रांची में ओपन हुवा है, पावर्ड बाई पुनीत सिंह मिन्द्रा।
जिम टोटल 2500 sq फीट एरिया में बना हुआ है। ग्राहकों के लिए अनेकों फैसिलिटी उपलब्ध है। जिम ओनर रवि राज जी ने बताया कि जिम में बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग, जुम्बा, एरोबिक्स, योगा, डांस, वेट ट्रेनिंग, क्रॉस फिट ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन काउंसिलिंग, वैलनेस कंसल्टेशन ये सब फैसिलिटीज उपलब्ध है। साथ मे पर्सनल ट्रेनर, वेट ट्रेनर भी उपलब्ध है। अभी जिम के तरफ से फर्स्ट 100 ग्राहकों को RS 6666 के एनुअल चार्ज में एडमिशन दिया जा रहा है। मंथली चार्ज 1500 और 1000 रुपये रखा गया है। क़वाटरली चार्ज 3500और 2500 रुपये , सेमी एनुअल 6000 और 4500 रखा गया है वही एनुअल 10 हजार और 7000 रुपये है। जिम में जेंट्स और लेडीज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। उद्धघाटन के मौके पर रवि राज, विवेक कुमार, उत्तम कुमार, अमन यादव, प्रणव राज,आकाश बाबा एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

