सुंदरपहाड़ी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दाैरे पर बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से गोड्डा जिले के सुंदरपाड़ी प्रखंड में उतरे। यहां पर उन्होंने 7050.83 लाख की योजनाओं का उद्घाटन और 2230 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। सुदरपहाड़ी प्रखंड मुख्ममंत्री सोरेन के विधानसभा बरहेट क्षेत्र का हिस्सा है।


2:20 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर टेशोबथान मैदान पर उतरा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 2:20 बजे सुंदरपहाड़ी प्रखंड के टेशोबथान मैदान पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच की ओर पढ़ गए। मुख्यमंत्री सुंदरपहाड़ी के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह रात में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना में रात्रि विश्राम करेंगे।

