Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटकांड का खुलासा
    झारखण्ड

    पलामू में सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटकांड का खुलासा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: झारखंड के पलामू जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रेहला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कांड में शामिल तीन आरोपी गढ़वा जिला के निवासी हैं। वही एक पलामू जिले का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6140 रुपये नगद, दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है । बताया कि लूट कांड की घटना की जांच के लिए बिश्रामपुर एसडीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी । टीम ने अनुसंधान के बाद इस अपराध कांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि 16 अगस्त को दोपहर के समय रेहला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना हुई थी। इस घटना के साथ ही पुलिस ने रेहला थाना कांड संख्या 118 बी दिनांक 28 2020 धारा 392 का भी उद्भेदन कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपितों में गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के घरौंदा निवासी दशरथ शर्मा का पुत्र पवन शर्मा, डंडा थाना क्षेत्र के दिल की ही गांव के गोबर दाहा टोला निवासी विमल चौधरी का पुत्र संजय कुमार चौधरी , शशि चौधरी ,गढ़वा थाना क्षेत्र के मेघना कलां गांव निवासी इंद्रदेव पासवान का पुत्र रवि पासवान उर्फ रविंद्र पासवान तथा पलामू जिले के नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कोलुआगांव निवासी विनोद राम का पुत्र राहुल कुमार शामिल है। छापामारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर राजबल्लभ पासवान. थाना प्रभारी नेम धारी रजक, गुलशन गौरव गौतम कुमार, एसआई रामचंद्र चौधरी, पुलिस जवान उज्जवल प्रकाश, तेज नारायण राम, सत्येंद्र पाल, सहित कई शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.