रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिद्धावार कला स्थित सेना की रामगढ़ में सेना की फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग के दौरान एक ग्रामीण महिला को गोली गई। महिला के पैर व हाथ में गोली लगी है। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ मिलिट्री के फायरिंग रेंज में अभी सीआइएसएफ के जवानों का फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। फायरिंग रेंज से सटे सिद्धवार गांव में इससे पहले भी सेना की प्रशिक्षण के दौरान कई ग्रामीणों को गोली लग चुकी है। यह फायरिंग रेंज पहाड़ की तलहटी में अवस्थित है।
सेना के जवान प्रतिदिन यहां फायरिंग करने का प्रशिक्षण लेते हैं। सेना के जवानों के बंदूक से निकली गोलियां लगातार फायरिंग रेंज से गांव की चली जाती है। इसस कई बार लोगों को गोली भी लग चुकी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे से सेना के फायरिंग रेंज में जवान फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान फायरिंग रेंज के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सिधवारकला के विकास कुमार के आवास की दिशा में सेना की फायरिंग से निकली गोली चल गई।
इससे अपने घर के सामने खड़ी सिद्धवार गांव की महिला बीणा देवी के पैर व हाथ में गोली लग गई। इससे वह घायल होकर जमीन में गिर गईं। आनन-फानन में गोली से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।घटना के बाद गांव में दहशत कायम है। घटना की सूचना पाकर बरकाकाना ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंची है। ग्रामीण यहां से सेना की फायरिंग रेंज को हटाने की मांग पुलिस-प्रशासन से कर रहे हैं।

