रांची: खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित पाहनटोली में बीती रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का ही हत्या कर दी. मृतक का नाम राजू मिर्धा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताई है कि राज और उसके प्रेम के बीच पति रोड़ा बन रहा था. यही वजह है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना तैयार की और गुरुवार की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी.
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार वहीं आरोपी पत्नी का नाम अंजली देवी है और उसका प्रेमी का नाम राज मुंडा है. राज मुंडा खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित लाल खटंगा का रहने वाला है.

