रांची: रांची में स्कियोरिटी गार्ड की नौकरी के आड़ में एक युवक अवैध हथियार की सप्लाई कर रहा था। नामकुम पुलिस शुक्रवार देर रात इसे सिरदौल इलाके से गिरफ्तार की है। फिलहाल उससे नामकुम थाने में ही पूछताछ कर रही है। पुलिस उससे हथियार सप्लाई के नेटवर्क को जानने की कोशिश कर रही है लेकिन वह कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है
रांची के कटहल मोड़ में रहने वाला भगवान कुमार के पास से पुलिस ने दो नाली बंदूक ,गोली और एक पिस्टल बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया है कि किसी शख्स ने उसे इसका ऑनलाइन लाइसेंस बनाकर दिया है। हालांकि किसने दिया है और बदले में कितनी राशि दी है। इसकी जानकारी वह नहीं दे रहा है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई है गिरफ्तारी
SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि सिक्योरिटी गार्ड अवैध हथियार रखता है।और अवैध हथियार का सप्लाई करने की भी करने की आशंका है। SSP के निर्देश पर नामकुम थाना प्रभारी और एसएसपी के स्पेशल टीम ने छापामारी की और गार्ड को हिरासत में लिया है।

