दुमकाः मसलिया थाना क्षेत्र की एक 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद नाबालिग ने थाना में मामला दर्ज कराया है और न्याय की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले नाबालिग अपनी दोस्तों के साथ मेला देखने गई थी. उसी दौरान वापस लौटते समय रास्ते में 10 लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना के 10 दिन बाद नाबालिग ने अपने परिजन को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराया. इस घटना में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

