जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित मछली बाजार के पास अज्ञात अपराधियों ने अनिकेत तिवारी उर्फ नन्हे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. सुबह जब करीब 5 बजे लोग मार्निंग वॉक में निकले तो अनिकेत के शव को सड़क के बीच में खून से सना हुआ पाया. उसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं थोड़ी ही देर के बाद एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन भी घटना स्थल पर पहुंचे और हत्या के संबंध में जानकारी ली. अनिकेत तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में ऑर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और रंगदारी मामले में जेल जा चुका है. सिदगोड़ा थाना में ब्राउन शुगर बचने के मामले में केस दर्ज है.

