रांची: पिछले 24 घंटे में झारखंड के विभिन्न जिलों में 9 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं, 16 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। इधर, धनबाद में एक संक्रमित की मौत हुई।
अब राज्य में 133 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक राज्य में 3,47,933 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी है। जबकि 3,42,660 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
कहां मिले कितने मरीज
पूर्वी सिंहभूम में 1, हजारीबाग में 1, रांची में 6, साहिबगंज में 1

