Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»विधानसभा में 2485.59 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित
    झारखण्ड

    विधानसभा में 2485.59 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड विधानसभा में आज चालू वित्तीय वर्ष के लिए 4684.93 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ. इससे पहले माले विधायक बिनोद सिंह ने अनुपूरक बजट पर कटौती प्रस्ताव को वापस लिया. बिनोद सिंह ने कहा कि यदि सरकार जिन पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गयी है और उसका रिजल्ट प्रकाशित कर युवाओं की नियुक्ति करती है तो वह अपना कटौती प्रस्ताव वापस ले लेंगे. जवाब में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार इसपर जल्द विचार करेगी.

    सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मूल बजट के निर्धारण के समय बहुत सारी योजनाएं नहीं आ पाती हैं इएलिए अनुपूरक के माध्यम से नई योजनाओं को लिया जाता है. कहा कि अनुपूरक बजट में अधिकांश राशि योजना मद में प्रावधान की गयी है.

    अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा राशि ऊर्जा विभाग को 1786 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा खान विभाग के लिए 1000 करोड़, कृषि विभाग के लिए 324 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 279 करोड़, गृह विभाग के लिए 337 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग के लिए 284 करोड़, जल संसाधन विभाग के लिए 172 करोड़, महिला बाल विकास विभाग के लिए 173 करोड़ रुपये का प्रावधान अनुपूरक में है.

    विकास कार्यों के लिए अनुपूरक बजट जरूरी : पूर्णिमा सिंह

    कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए अनुपूरक बजट जरूरी है. कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास तेजी से हो रहा है इसलिए उसमें सबसे ज्यादा राशि का प्रावधान किया गया है.

    कहा कि विपक्ष का काम ही हर विषय का विरोध करना है. जब वे सत्ता में रहते हैं तो अनुपूरक बजट को उचित करार देते हैं और विपक्ष में आते ही उन्हें यह गलत लगने लगता है. कहा कि अनुपूरक बजट से सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा.

    अनुपूरक बजट जनता पर बोझ : ढुल्लू महतो

    भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि अभी तक मूल बजट का 20 प्रतिशत राशि भी हेमंत सरकार खर्च नहीं कर पाई है. और अब फिर साढ़े चार हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक विधानसभा से पारित कराई है. यह एक तरह से जनता पर बोझ है.

    एक तो पहले से ही बजट से बड़ी राशि कर्ज चुकाने पर खर्च हो रही है और फिर से अनुपूरक लाया गया है. कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि जब मूल बजट की राशि पड़ी हुई है तो अनुपूरक लाने का क्या औचित्य है.

    सिर्फ राशि का बंदरबांट किया गया है. अनुपूरक में एक भी नई योजना नहीं ली गयी है. सरकार के पास कोई विजन नहीं है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.