बरकट्ठा: सहायक विद्युत अभियंता बरही से मिलकर बरकट्ठा प्रखंड के गरीब असहाय लोगों का बिजली बिल माफ करने सहित फर्जी तरीके से गरीबों के ऊपर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव कार्यालय में मिले।पूर्व विधायक यादव ने कहा कि शीघ्र गरीबों का बिजली बिल माफ हो, साथ ही साथ जिन भी गरीब लोगों का कनेक्शन काटा गया है उनका कनेक्शन अति शीघ्र जोड़ने का काम किया जाए।मौके पर बरकट्ठा मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, बब्लू मंडल, महेश मंडल, धानेश्वर यादव, लक्ष्मण प्रसाद, राजेन्द्र राणा, संभू यादव तथा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

